Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Engineer's Day 2022 || Engineer's Day || civil engineer || 2022

 

Engineer's Day 2022

भारत के पहले सिविल इंजीनियर डॉ. एम विश्वेश्वरैया की याद में मनाते हैं अभियंता दिवस

आज 15 सितंबर की तारीख को देश हर साल इंजीनियर्स डे के रूप में मनाता है। इस दिवस का आयोजन भारत के महान इजीनियर एम विश्वेश्वरैया के योगदान को सम्मान देने के लिए किया जाता है। भारत में हर साल लाखों की संख्या में छात्र इंजीनियर बनते हैं


Engineer's Day 2022: इंजीनयरी में कैरियर का सपना विज्ञान विषयों (गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान) के साथ इंटरमीडिएट करने वाले अधिकतम छात्र-छात्राओं का होता है। इनमें से कई ऐसे होते हैं जो कि विशेषतौर पर सिविल इंजीनियर ही बनना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत का पहला सिविल इंजीनियर किसे कहा जाता है। उत्तर है डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया।




इंजीनियरी (बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं) के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के चलते वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि 15 सितंबर (वर्ष 1860) अभियंता दिवस यानि इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा इंजीनियर्स डे मनाए जाने की घोषणा वर्ष 1968 में की गई थी, जिसके बाद से हर वर्ष आज के दिन मनाया जाता है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ